RR के खिलाफ मिली शर्मनाक शिकस्त से आगबूला हुए MS Dhoni, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 रन से रोमांचक हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया,लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है।मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य था, लेकिन धोनी की टीम 172 रन ही बना सकी।
IPL 2023: CSK के खिलाफ ये गलती कर बैठे Sanju Samson, जीत के बाद लगा लाखों का जुर्माना

मैच के बाद धोनी का कहना रहा कि अगर बल्लेबाजों ने मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाज़ी की होती तो हार की नौबत तो नहीं आती। धोनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमें कुछ और स्ट्राइक रोटेशन की जरूरत थी। इस पिच पर स्पिनरों के लिए ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर थे और हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह इतना मुश्किल नहीं था और इस हार का श्रेय बल्लेबाज़ों को जाता है।
IPL 2023, CSK vs RR: धोनी की चेन्नई को मात देकर राजस्थान ने रचा इतिहास, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

साथ ही उन्होंने कहा कि, अच्छा रहा कि हम लक्ष्य तक पहुंच गए क्योंकि हम आखिरी जोड़ी थे। टूर्नामेंट के आखिरी चरण में पहुंचने पर यह वास्तव में नेट रन रेट को प्रभावित करता है।
IPL 2023 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने CSK को रौंदा, प्वाइंट्स टेबल में हुए ये बड़े उलटफेर

महेंद्र सिह धोनी ने यह भी कहा कि अगर कोई भी गेंदबाज़ उनके सामने गलत गेंद डालेगा तो वह उसका फायदा उठाएंगे और बड़े-बड़े शॉट्स खेलेंगे।महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में छोटी -छोटी पारियां खेली थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने बल्ले से जलवा दिखाया। महेंद्र सिंह धोनी ने 17 गेंदों पर 23 रन ठोके। इस दौरान एक चौका और दो छक्के भी उन्होंने जड़े।
IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी


