IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महेंद्र धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200वें मैच के तहत कप्तानी की। धोनी ने अपने इस खास मैच में एक बेहद ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।धोनी ने यह रिकॉर्ड बल्लेबाजी या फिर कप्तानी में नहीं बल्कि फील्डिंग में बनाया है। बता दें कि चेन्नई के चेपॉक मैदान पर आईपीएल 2023 का 17 वां मैच में बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।
IPL 2023: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने इकलौते भारतीय

इस मैच की पहली पारी में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। महेंद्र सिंह धोनी ने पहली पारी में आखिरी गेंद पर एक रन आउट करके खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स के ही स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज है।
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान Sanju Samson के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी

रविंद्र जडेजा ने अब तक 32 रन आउट किए हैं।आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा के बाद इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है । धोनी ने आईपीएल इतिहास में 22 बार रन आउट किए हैं ।
IPL 2023: जोस बटलर ने बल्ले से मचाया तहलका, रचा इतिहास, आईपीएल में बना डाला महारिकॉर्ड

उनका आखिरी रन आउट राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आया । जब धोनी ने एडम जंपा को रन आउट किया। इस मामले में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं , विराट कोहली ने भी अपने आईपीएल करियर में 19 बार रन आउट किया है ।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन मैदान पर उनकी फुर्ती बिल्कुल युवा खिलाड़ियों की तरह नजर आती है।


