Samachar Nama
×

भारत के इस राज्य में महिलाओं को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा, कहीं आप तो नहीं रहती यहां, ऐसे करें चेक

भारत सरकार देश की जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है। देश के अलग-अलग लोगों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिलता है। केंद्र सरकार के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए योजनाएं चलाई जाती हैं।जिसमें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। इस समय कई राज्यों में महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा पैसा यूपी, महाराष्ट्र और दिल्ली में नहीं बल्कि इस राज्य में दिया जाता है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपने राज्य की महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा रही है। झारखंड में महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना चलाई जा रही है। वर्तमान में इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। आपको बता दें कि जब इस योजना की शुरुआत हुई थी तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे।

लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव जीतने के बाद इसमें बढ़ोतरी की घोषणा की और एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 2500 कर दिया। आपको बता दें कि भारत में फिलहाल कोई भी राज्य सरकार महिलाओं को इतनी धनराशि नहीं दे रही है। झारखंड सरकार भारत में महिलाओं को सबसे अधिक धनराशि दे रही है।

आपको बता दें कि झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन अन्य सभी राज्यों में महिलाओं को इतना लाभ नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली में हाल ही में शुरू की गई महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली सरकार भी अपने राज्य की महिलाओं को सिर्फ ढाई हजार रुपये का लाभ देगी। लेकिन फिलहाल दिल्ली में इस योजना का लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है। जैसे ही यह योजना दिल्ली में लागू हो जाएगी, दिल्ली सरकार भी अधिकतम लाभ देने के मामले में झारखंड की बराबरी कर लेगी।

Share this story

Tags