Samachar Nama
×

रोग-कष्ट और परेशानियों से है त्रस्त तो हर रोज करे भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, वीडियो में जानिए इनके चमत्कारी लाभ 

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि भोलेनाथ बहुत भोले हैं और अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा में विभिन्न वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इन सभी में मंत्रों का जाप बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से रोग, कष्ट और सभी प्रकार की परेशानियाँ दूर होती हैं।

शिव नमस्कार मंत्र
शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।। 
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।

पंचाक्षरी मंत्र
ॐ नम: शिवाय।

श‍िव नामावली मंत्र
।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

शिव मंत्र के लाभ
सोमवार के दिन भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार के रोग, दोष और सभी कठिनाइयाँ समाप्त हो जाती हैं। इन मंत्रों के जाप से पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु-केतु और शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना कठिन लगता है, उन्हें लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से काम, क्रोध, घृणा, मोह, लोभ, भय, अवसाद सभी समाप्त हो जाते हैं। यह मंत्र व्यक्ति में साहस और उत्साह पैदा करता है। शिव के इन मंत्रों के जाप से शरीर के सभी विकार समाप्त हो जाते हैं। माना जाता है कि ये मंत्र आत्मीयता और मानसिक शांति के साथ-साथ स्थिरता भी लाते हैं। इनके जाप से आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

Share this story

Tags