2 मिनट के इस वायरल वीडियो में जाने वो 5 आदतें जो आपके आत्मविश्वास को करती है कम, सक्सेसफुल होना है तो आज ही छोड़ दे
कहते हैं कि आप खुद से किस तरह बात करते हैं, यह बहुत मायने रखता है। इससे पहले कि कोई और आपका आत्मविश्वास बढ़ाए या घटाए, आप खुद ही अपना आत्मविश्वास तय करें। ऐसी कई आदतें या कहें बुरी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति खुद को अंडरकॉन्फिडेंट बनाता रहता है। ये आदतें खुद से बात करने, किसी और से अपना परिचय देने से जुड़ी हो सकती हैं या फिर यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति किसी परिस्थिति में खुद को कैसे तैयार करता है। यहां जानिए ऐसी आदतों के बारे में, जिनकी वजह से आप जाने-अनजाने में अपना आत्मविश्वास कम करते रहते हैं।
हमेशा खुद की आलोचना करना
कई लोगों को खुद की आलोचना करने की आदत होती है। कोई उनसे कुछ कहे या न कहे, उन्हें लगता है कि वे हर काम के लिए बुरे हैं या सही विकल्प नहीं हैं। इसकी वजह से आपका आत्मविश्वास बढ़ने की बजाय घटता रहता है।
अपनी नकारात्मकता पर ध्यान देना
कई परिस्थितियों में व्यक्ति अपने गुणों पर ध्यान देने की बजाय अपनी नकारात्मक चीजों पर ही ध्यान देने लगता है। वह इस बात की चिंता में रहता है कि वह क्या नहीं कर सकता, बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है। व्यक्ति इस बात की चिंता में रहता है कि उसे अपने अच्छे गुणों की बजाय अपने बुरे गुणों के बारे में क्या करना चाहिए। कभी-कभी हमें अपनी सकारात्मकता पर ध्यान देना चाहिए और नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
खुद का मज़ाक उड़ाना
कई लोगों की आदत होती है कि वे किसी और के कुछ कहने से पहले खुद का मज़ाक उड़ाते हैं। मज़ाक उड़ाने की यह आदत कम आत्मसम्मान को दर्शाती है। यह आदत आत्मविश्वास को कम करती है।
तारीफ़ न स्वीकारना
अगर कोई आपसे कहता है कि आप सुंदर दिख रहे हैं, तो आपको 'नहीं, आप झूठ बोल रहे हैं' या 'नहीं, मैं बिल्कुल भी सुंदर नहीं हूँ' कहने के बजाय शुक्रिया कहकर तारीफ़ स्वीकार करनी चाहिए। इससे न सिर्फ़ आप अपना आत्मविश्वास कम करते हैं, बल्कि आप दूसरे व्यक्ति को भी आपकी तारीफ़ करके आपका आत्मविश्वास बढ़ाने का मौक़ा नहीं देते। ऐसा करके आप खुद को अंडरकॉन्फ़िडेंस के गर्त में धँसाते रहते हैं।
हर मुश्किल के आगे हार मान लेना
कई बार हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनी मुश्किलों को दूर करने की ज़रूरत होती है। हार के डर से जीत का सपना न देखना गलत है। आपको कोशिश करनी चाहिए। जैसे-जैसे आप जीवन में चुनौतियों को पार करते हैं, आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके विपरीत, जब आप चुनौतियों से भागते हैं, तो आपकी यह आदत आपको अंडरकॉन्फ़िडेंस बनाती है।