Hisar एएसआई, जिन्होंने 17 वर्षों तक सेवा की और 73 प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए, सेवानिवृत्त हो गए
हरियाणा न्यूज़ डेस्क, जिला पुलिस से डीएसपी सहित सात व एडीजीपी कार्यालय से एक एएसआई सेवानिवृत हो गए। एक कार्यक्रम का आयोजन करके पुलिस अधिकारियों ने इन्हें सम्मानित करके विदा किया। एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण ने उनके कार्यालय में तैनात रहे एएसआई कृष्ण कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एएसआई कृष्ण पुलिस विभाग में आने से पहले भारतीय सेना में 17 वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें 15 अगस्त 2018 को सम्मानित किया था। अपनी सेवाकाल के दौरान उन्होंने उच्च अधिकारियों से 73 प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र भी प्राप्त किए। इतना ही नहीं 40 वर्ष देश की सेवा की है। वे 27 मार्च 1984 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे जहां पर उन्होंने ना सिर्फ कारगिल की लड़ाई में मोर्चा संभाला बल्कि अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, वहीं वे वर्ष 1992 से 1996 तक लगभग चार साल जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़े ।
इधर, जीओ मैस में सम्मानित किया: पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न देकर विदा किया गया।
हिसार न्यूज़ डेस्क!!!