गरुड़ पुराण के अनुसार रोज़ाना करें इन चीज़ों की पूजा! घर में कभी नहीं होगी धन-संपत्ति की कमी, वीडियो में विस्तार से जाने सबकुछ
गरुड़ पुराण में ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जो जीवन में उन्नति और समृद्धि लाते हैं। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में बताया गया है कि दरिद्रता दूर करने के लिए प्रतिदिन किसकी पूजा करनी चाहिए।
विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवन। असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।
भगवान विष्णु: गरुड़ पुराण के इस श्लोक के अनुसार प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे हर काम में सफलता मिलेगी।
एकादशी व्रत: गरुड़ पुराण में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है। शुभ फल पाने के लिए एकादशी का व्रत रखें। साथ ही एकादशी के दिन से जुड़े नियमों का पालन करें।
तुलसी: भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी प्रतिदिन पूजा करें। तुलसी पूजा से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पैसों की कमी नहीं होती।
गाय: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर के अलग-अलग अंगों में देवताओं का वास होता है। गाय के दर्शन और पूजन से पाप दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
गंगा नदी: गंगा को सभी नदियों में देवी माना जाता है। इसलिए हमेशा मां गंगा की पूजा करें। इससे दुख और तकलीफ दूर होती है।
पुजारी: गरुड़ पुराण में पुजारी, पंडित या ज्ञानी व्यक्ति के सम्मान का भी उल्लेख किया गया है। जो लोग पुजारी या ज्ञानी लोगों का मजाक उड़ाते हैं, उनका काम कभी सफल नहीं होता।