Samachar Nama
×

विदेशी सरजमीं पर नाकाम है Team India के ये बल्लेबाज, पिछली 14 पारियों में लगाई  महज एक फिफ्टी
 

mayank-agarwal-and-1-1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के तहत   मयंक अग्रवाल  फ्लॉप प्रदर्शन करते हुए नजर आए  हैं।एक बार  फिर मयंक अग्रवाल सवालों के घेरे में हैं।दरअसल    मयंक अग्रवाल का भारतीय सरजमीं पर     रिकॉर्ड शानदार  है लेकिन विदेशी सरजमीं पर वह फ्लॉप रहते हैं।

T20 world cup 2022 का शेड्यूल इस दिन आएगा, सामने आई बड़ी जानकारी 
 


mayank agarwal

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही मयंक अग्रवाल तीन टेस्ट मैचों की   6 पारियों में  22.50 की औसत से महज 135 रन ही बना पाए । इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 60 रन रहा है जो उन्होंने सेंचुरियन  के मैदान पर बनाया था। मयंक अग्रवाल की पिछली 14 टेस्ट पारियों पर गौर किया जाए तो वह  कुल 213 रन इस  दौरान बना सके हैं ।

Ashes शून्य पर आउट होने के मामले में David Warner  ने बनाए ये नया रिकॉर्ड , दिग्गज को छोड़ा पीछे

IND vs SA 1st Test, Mayank Agarwal के LBW पर मचा बवाल, कहा- मैं अपने विचार बयां नहीं कर सकता, मुझे ही होगा नुकसान

वहीं        मयंक अग्रवाल के बल्ले से महज एक अर्धशतक ही निकला।  मयंक अग्रवाल का यह रिकॉर्ड बेहद हैरान करने वाला है। मयंक अग्रवाल ने 2019 से लेकर 2011 तक  भारत में  7 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 57.19 की औसत से 839 रन बनाए। इस दौरान 4 शतक और 1 अर्धशतक लगाया ।वहीं उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 243 रन रहा । घर में उनके  आंकड़े अच्छे हैं।

Gautam Gambhir ने Virat Kohli पर साधा निशाना,  दिया बड़ा बयान 

ICC Player of the Month, महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नॉमिनेट हुए Mayank Agarwal, देखें किनसे मिलेगी टक्करं

पिछले साल ही  न्यूजीलैंड के खिलाफ   टेस्ट सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।  मुंबई टेस्ट मैच में तो मयंक  के बल्ले से शतक निकला था।मयंक अग्रवाल  के   घर में भले ही आंकड़े अच्छे हैं लेकिन  अगर वह  विदेशों में कमाल नहीं कर  पाते हैं तो वह टीम से  बाहर हो सकते हैं। अगले विदेशी दौरे के लिए  भारतीय  टेस्ट टीम  से मयंक अग्रवाल का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।वैसे कई  ओपनर बल्लेबाज  हैं जो भारतीय  टीम के लिए दावा ठोक रहे हैं।

IND vs SA, KL Rahul और Mayank Agarwal की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, गंभीर-सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़ा

Share this story