Samachar Nama
×

IPL 2023 से पहले खेत में ट्रैक्टर से जुताई करते हुए दिखे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
 

dhoni--1-11111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम पोस्ट शेयर करते हैं।  उन्होंने अब 2 साल के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इससे पहले 2021 में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया था। धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें ट्रैक्टर चलाकर खेत में जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं।

AUS के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते ही Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास , ये कीर्तिमान किया स्थापित

dhoni

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी खुद ही ट्रैक्टर चलाकर पूरी खेत की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा है, कुछ नया सीखकर अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा।

IND VS AUS 1st Test Live:टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/2 
 

dhoni

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को क्रिकेट फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस पर ही खेती करते हैं ।गौरतलब हो कि 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी संन्यास के बाद भी आईपीएल में सक्रीय हैं।

Mohammed Shami ने फेंकी शानदार इनस्विंगर, चारों खाने चित्त हुए David Warner, देखें VIDEO
 

MS Dhoni

वह चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं।आईपीएल 2023 में उनकी कप्तानी का जलवा देखने को मिला । आईपीएल की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को अभ्यास करते हुए देखा गया है।महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन अपनी जबरदस्त फिटनेस की वजह से मैदान पर जलवा दिखाते हैं।

Share this story