Samachar Nama
×

दोस्तों के साथ डिनर पर  जाते वक्त मोबाइल  फोन साथ नहीं ले जाते MS Dhoni, जानिए  आखिर क्यों 

Sakshi Dhoni

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल  बीसीसीआई  ने इस साल होने वाले टी 20 विश्व कप  के लिए  महेंद्र  सिंह धोनी  को मेंटोर  नियुक्त किया है। धोनी के मार्गदर्शन में टीम इंडिया टी 20विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। महेंद्र सिंह धोनी ने   25 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था ।

IPL 2021 परिवार के साथ यूएई पहुंचे रोहित, बुमराह और सूर्यकुमार, अभ्यास के लिए करना होगा इंतेजार 
 

MS Dhoni team india1

पिछले साल अगर कोरोना की वजह से टी 20विश्व कप स्थगित   नहीं होता था वह खुद  बतौर   खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनते  लेकिन अब उनके पास बतौर मेंटोर  इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका है। धोनी संन्यास के बाद  आईपीएल में सक्रीय हैं । धोनी  के हाथों में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी है।

 पाकिस्तान की T20 World Cup टीम देखकर आगबबूला हुए Shoaib Akhtar, दिया बड़ा बयान 
 

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत  महेंद्र सिंह धोनी  चेन्नई सुपरकिंग्स के नेतृत्व करते  नजर आएंगे। महेंद्र  सिंह धोनी की  गिनती  दुनिया के महान खिलाड़ियों में होती है। धोनी की फैन फॉलोइँग भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं।   धोनी के बारे में वैसे तो फैंस को बहुत  कुछ पता है।

IPL 2021 हैदराबाद और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इन दो इंग्लिश खिलाड़ियों ने लिया नाम वापस
 

Former Skipper MS Dhoni To Announce Retirement?

लेकिन  उनके बारे में  काफी कम लोग ही जानते होंगे कि जब वो दोस्तों के साथ डिनर  पर जाते हैं तो अपने साथ फोन नहीं रखते। उनके दोस्त का कहना है कि  जब  भी  धोनी उनके घर खाना खाने आते हैं तो वह अपना फोन होटल में  छोड़कर आते हैं। दो ढाई घंटे फोन वो साथ नहीं रखते । धोनी तसल्ली से अपनी बात रखते हैं। उनका खुद का  मानना है  कि कोई काम इतना  भी जरूरी नहीं कि उन्हें हर समय फोन   अपने पास रखना पड़े। आईपीएल के दौरान भी धोनी टिकट्स होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ को देते हैं।
 

MS Dhoni Talks About His Future Plans In Press Meet

Share this story