Samachar Nama
×

Kieron Pollard ने चुने वर्ल्ड के 5 बेस्ट T20 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

Kieron Pollard

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।   कीरोन पोलार्ड की गिनती दुनिया में टी 20 के सबसे बेहतरीन  खिलाड़ियों में होती है। कीरोन पोलार्ड इन दिनों आईपीएल  2021 में अपनी टीम  मुंबई इंडियंस के  लिए जलवा दिखा रहे हैं।इसके बाद वह टी 20विश्व कप में  वेस्टइंडीज की कप्तानी करते हुए भी नजर  आएंगे।

IPL 2021 Harshal Patel ने बड़े रिकॉर्ड पर  किया कब्जा,  जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा 

Kieron Pollard

टी 20विश्व कप के  शुरु होने से पहले कीरोन पोलार्ड ने टी 20 के पांच बेस्ट खिलाड़ियों का चयन किया है  लेकिन   हैरानी की बात यह है कि उन्होंने सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को ही जगह दी है। कीरोन पोलार्ड ने आईसीसी के साथ बातचीत में    टॉप 5  टी20 क्रिकेटरों के नाम बताए हैं, लेकिन उनकी लिस्ट में विराट कोहली,रोहित  शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे  खिलाड़ी नहीं हैं।

IPL 2021, RCV vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने  आरसीबी को जीत के लिए दिया 142  रनों का लक्ष्य

Kieron Pollard

कीरोन पोलार्ड द्वारा चुने टॉप 5 में   वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं ।धाकड़ बल्लेबाज क्रिस  गेल ने   446 टी 20मैच में  145.87 के स्ट्राइकरेट से 36.94  की औसत  से कुल 14261 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं जि्न्होंने 295 टी 20 मैचों में  7 से अधिक की इकोनॉमी  से  390 विकेट लिए। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन को जगह दी गई है।   सुनील नरेन   सबसे छोटे प्रारूप में तीसरे  सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं , उनसे आगे   इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो हैं।

IPL 2021 खराब शुरुआत के बाद भी खिताब जीत सकती है मुंबई, मैच जिताऊ खिलाड़ी लौटा फॉर्म

IPL 2021, MI vs RCB: Kieron Pollard can make these three big records in the match against RCB

कीरोन  पोलार्ड की सूची में  भारत के  पूर्व कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी इकलौते भारतीय हैं ।  बता दें कि धोनी ने साल 2007में भारत को टी 20विश्व कप दिलाया थाय। धोनी  के नाम छोटे प्रारूप में   134.83 की स्ट्राइक रेट से  6861 रन दर्ज हैं।   कीरोन पोलार्ड ने  अपने चुने खिलाड़ियों में  पांचवें स्थान पर खुद के रखा है। उन्होंने  कहा  अगर यह मेरी विश्व इलेवन टीम  है तो उसमें मुझे रहना होगा।  मुझे खेलना होगा। टी 20 क्रिकेट की बात करें तो मेरे रिकॉर्ड गवाही देते हैं।

IPL 2020: सामने आया Kieron Pollard का बड़ा राज, कैसे करते हैं छक्कों की बरसात

Kirron Pollard  Mumbai Indians प्लेयर प्रोफाईल

Share this story