Samachar Nama
×

IPL 2021 खराब शुरुआत के बाद भी खिताब जीत सकती है मुंबई, मैच जिताऊ खिलाड़ी लौटा फॉर्म
 

IPL 2021 खराब शुरुआत के बाद भी खिताब जीत सकती है मुंबई, मैच जिताऊ खिलाड़ी लौटा फॉर्म

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में   मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से  जीत दर्ज करके प्लेऑफ की उम्मीदों को  जिंदा रखा है।  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  मैच से  ही  मुंबई  इंडियंस के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए हैं।


T20 World Cup के लिए  दुबई पहुंचे  हेड कोच  Ravi Shastri, जानिए बाकी  टीम कब पहुंचेगी
 

Mumbai Indians

उन्होंने  राजस्थान रॉयल्स  के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। ईशान किशन की फॉर्म से  कप्तान रोहित शर्मा खुश हैं ।उन्होंने कहा है कि  रन नहीं बनाने और कुछ  मैचों से    ईशान किशन  के बाहर रहने के बावजूद उन्होंने कभी ईशान की क्षमता पर भरोसा नहीं खोया ।  ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़   नाबाद 50 रनों की पारी खेली। बता दें कि ईशान किशन   इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

 IPL 2021, RCB VS SRH जानें किन खिलाड़ियों के साथ उतरी बैंगलोर - हैदराबाद, देखें प्लेइँग XI

Mumbai Indians TEAM

इसी वजह से उन्हें कुछ मैचों से बाहर भी होना पड़ा ।हालांकि ईशान किशन अब लय में हैं और  मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।मुंबई  इंडियंस ने अंक तालिका  में अपने  12 अंक कर लिए हैं। वह अपने बाकी बचे हुए मैचों में बड़ी जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

 Breaking, IPL 2021, RCB vs SRH  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया  गेंदबाजी का फैसला 

ishan-kishan-1-1

ईशान किशन की  फॉर्म से मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने की उम्मीद भी जग उठी है।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक  पांच बार खिताब जीता है। वह मौजूदा चैंपियन है और खिताबी हैट्रिक  भी लगा सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि   खिताब जीतने की राह इस बार मुंबई इंडियंस केलिए आसान नहीं है । पहले  मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Ishan Kishan ipl-1-1

Share this story