Samachar Nama
×

T20 World Cup के लिए  दुबई पहुंचे  हेड कोच  Ravi Shastri, जानिए बाकी  टीम कब पहुंचेगी

Ravi Shastri TEST-1-1

  क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री दुबई पहुंच गए हैं। दरअसल  रवि शास्त्री निजी  काम  के चलते निर्धारित समय से पहले ही दुबई पहुंच  गए हैं। वैसे तो    हेड कोच रवि शास्त्री को   बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच  आर श्रीधर के साथ आठ अक्टूबर को दुबई के लिए  रवाना होना था  ये तीनों कोच अब सात अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होंगे

 IPL 2021, RCB VS SRH जानें किन खिलाड़ियों के साथ उतरी बैंगलोर - हैदराबाद, देखें प्लेइँग XI
 


Kohli Ravi Shastri

और यहां पहुंचने पर छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे और 13 अक्टूबर से  काम करना शुरु  करेंगे। ख़बरों की माने तो  भारतीय टीम दुबई में उस होटल में ठहरेगी जिसमें फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स   रुकी हुई है। रवि शास्त्री वहां पर  एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।

 Breaking, IPL 2021, RCB vs SRH  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर लिया  गेंदबाजी का फैसला 

कोरोना के हरा चुके टीम इंडिया के कोच Ravi Shasti समेत बाकी स्टाफ भारत आने के लिए तैयार

बता दें कि टी 20 विश्व कप कैंप के लिए दुबई में आईपीएल2021 के फाइनलिस्ट को छोड़कर सभी  भारतीय खिलाड़ी  भारतीय बायो बबल में शामिल होंगे।  विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और मेंटोर महेंद्र सिंह धोनी 14 अक्टूबर तक  उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है ।

T20 World Cup के  वॉर्मअप मैचों का Schedule आया सामने, जानिए भारत किस-किस टीम से भिड़ेगा

Ravi Shastri01001 5

हैदराबाद के लिए खेलने वाली भुवी    सात अक्टूबर के बाद बायो बबल में शामिल होने के लिए उपलब्ध होंगे। गौरतलब हो कि   टी 20 विश्व कप    रवि शास्त्री का भारतीय टीम केसाथ  आखिरी कार्यकाल  होगा। विराट का टी 20 कप्तान और रवि शास्त्री का कोच के तौर पर  आखिरी टूर्नामेंट होगा। भारतीय टीम 24 अक्टूबर को  पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से टूर्नामेंट में  अपने अभियान की शुरुआत करेगी।भारत  जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी क्योंकि  पाकिस्तान के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा है।

Ravi Shastri01001 5Ravi Shastri01001 5

Share this story