T20 World Cup के वॉर्मअप मैचों का Schedule आया सामने, जानिए भारत किस-किस टीम से भिड़ेगा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप का आगाज 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होने वाला है । टूर्नामेंट के लिए सभी देश पहले ही अपनी टीमों का ऐलान कर चुके हैं । सभी टीमों के खिलाड़ी टी 20 विश्व कप की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच टी 20विश्व कप के लिए होने वाले वार्मअप मैचों का शेड्यूल भी सामने आ गया है।
MS Dhoni के रिटायरमेंट पर CSK ने दिया बड़ा बयान, फैंस के लिए आई बड़ी खबर

टी 20 विश्व कप में पहले चरण में 19 अक्टूबर से क्वालीफायर खेले जाएंगे। वहीं टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरु होंगे। ग्रुप चरणों से पहले टीमों को अपने वॉर्मअप मैच खेलने होंगे। शेड्यूल के हिसाब से भारत के वॉर्मअप मैच 8 और 20 अक्टूबर को आयोजित होंगे।
Harbhajan Singh का दावा, इस खिलाड़ी की लगेगी लॉटरी, मिल सकता है T20 World Cup का टिकट

दोनों दिन चार-चार मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच दुबई और अबुधाबी में खेले जाएंगे।टीम इंडिया 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्मअप मैच दुबई में खेलेगी। वहीं यह मैच शाम को 7.30 बजे से शुरु होगा। टीम इंडिया अपना दूसरा वॉर्मअप मैच 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबु धाबी में खेलेगी।
भारत की T20 World Cup टीम में होगा बदलाव, इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

बता दें कि ये मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। टी 20 विश्व कप के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2021 में व्यस्त हैं। भारत टी 20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर चुका है लेकिन 10 अक्टूबर तक भारत की 15 सदस्यीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं।टी 20 विश्व कप में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम की निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच शेड्यूल
18 अक्टूबर-सोमवार-शेख जायद स्टेडियम, अबुधाबी
मैच-1 अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका – दोपहर 3:30 बजे
मैच 2 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 7.30 बजे
18 अक्टूबर, सोमवार - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच 3 - पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज - दोपहर 3:30 बजे
मैच 4 - भारत बनाम इंग्लैंड - रात 7.30 बजे
20 अक्टूबर, मंगलवार - शेख जायद स्टेडियम, अबुधाबी
मैच 5 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 3.30 बजे
मैच 6 - साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - रात 7.30 बजे
20 अक्टूबर, मंगलवार – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
मैच 7 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - दोपहर 3:30 बजे
मैच 8 - अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज- रात 7.30 बजे

