क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टी 20 विश्व कप 2021 के लिए भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान 8 सितंबर को कर दिया था।पर अब कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टी 20विश्व कप टीम में बदलाव हो सकते हैं। आईसीसी ने 10 अक्टूबर तक के लिए देशों को टीम में बदलाव की अनुमति दी है ।ऐसे में बीसीसीआई टीम में बदलाव कर सकता है। बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत कई भारतीय खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए हैं जो टी 20विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।

माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन करने वाली इन खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है और इन्हें टी 20 विश्व कप टीम से बाहर किया जा सकता है।

हार्दिक पांड्या - स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी 20विश्व कप टीम से बाहर किया जा सकता है।हार्दिक पांड्या ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। यही नहीं वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। हा्र्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और ऐसे में उन्हें टी 20 विश्व कप टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

भुवनेश्वर कुमार - टी 20 विश्व कप के शुरु होने से पहले भुवनेश्वर कुमार की भी पोल खुल गई है। आईपीएल 2021 में भुवनेश्वर कुमार बिल्कुल भी प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं रहे । माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार पर गाज गिर सकती है और वह टी 20 विश्व कप टीम से बाहर हो सकते हैं।

सूर्यकुमार कुमार - स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं । आईपीएल मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं । सूर्यकुमार यादव की यह फॉर्म उन्हें टी 20विश्व कप टीम से बाहर करवा सकती है। चयनकर्ताओं सूर्यकुमार यादव को बाहर कर श्रेयस अय्यर को टी 20 विश्व कप की मुख्य टीम में शामिल कर सकते हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं।

