IPL 2021 Harshal Patel ने बड़े रिकॉर्ड पर किया कब्जा, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के 52 वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत जारी है । अबु धाबी में खेले जा रहे इस मैच के तहत आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और अपने नाम तीन विकेट किए।
IPL 2021, RCV vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 142 रनों का लक्ष्य

हर्षल पटेल ने इस मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के दौरान ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यही नहीं हर्षल पटेल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने का काम किया। हर्षल पटेल ने मैच में जैसे ही हैदराबाद के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को पवेलियन की राह दिखाई वैसे ही उनके नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया ।
IPL 2021 खराब शुरुआत के बाद भी खिताब जीत सकती है मुंबई, मैच जिताऊ खिलाड़ी लौटा फॉर्म

हर्षल पटेल ने अब इस मामले में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है। बुमराह ने पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल के 13 वें सीजन में कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे।तब बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।
T20 World Cup के लिए दुबई पहुंचे हेड कोच Ravi Shastri, जानिए बाकी टीम कब पहुंचेगी

बता दें कि आरसीबी मौजूदा सीजन के तहत प्लेऑफ के क्वालीफाई कर चुकी है। बैंगलोर को यहां तक पहुंचाने में बड़ा योगदान हर्षल पटेल की गेंदबाजी का रहा है। बैंगलोर टीम चैंपियन बन पाती है या नहीं , यह देखने वाली बात रहती है।


Most wickets by an Indian in an IPL season:
Harshal Patel - 28* (2021).
Jasprit Bumrah - 27 (2020).
- He's just 5 wickets away from surpassing Dwayne Bravo's all time record of 32. pic.twitter.com/ZXArVvXSlT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 6, 2021

