IPL 2021, RCV vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए दिया 142 रनों का लक्ष्य
क्रिकेट न्यूज़ड डेस्क। आईपीएल 2021 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच के तहत बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
IPL 2021 खराब शुरुआत के बाद भी खिताब जीत सकती है मुंबई, मैच जिताऊ खिलाड़ी लौटा फॉर्म

पहले खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी जेसन रॉय ने खेली । उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौके की मदद से 44रन बनाए।वहीं इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 29 गेंदों में चार चौके की दम पर 31 रनों की पारी खेली ।
T20 World Cup के लिए दुबई पहुंचे हेड कोच Ravi Shastri, जानिए बाकी टीम कब पहुंचेगी

इसके अलावा जेसन होल्डर ने 16 , प्रियम गर्ग ने 14, अभिषेक शर्मा ने 13 और जेसन होल्डर ने 16 रन बनाए। दूसरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली । बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हर्षल पटेल ने लिए । वहीं डेनियल क्रिश्चियन ने दो विकेट लिए, इसके अलावा जॉर्ज गॉर्टन और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया। वैसे हैदराबाद बड़ा लक्ष्य बैंगलोर के सामने रखने में कामयाब रही है , लेकिन फिर भी गेंदबाजों को कुछ कमाल करना होगा।
IPL 2021, RCB VS SRH जानें किन खिलाड़ियों के साथ उतरी बैंगलोर - हैदराबाद, देखें प्लेइँग XI

आरसीबी की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। बैंगलोर के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं। आरसीबी की निगाहें भी जीत पर रहने वाली हैं। बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के क्वालीफाई कर चुकी है लेकिन अंक तालिका में टॉप 2 में पहुंचना चाहती है तो बचे हुए अपने मैच जीतने होंगे।हैदराबाद के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।


