IPL 2021, KKR VS RR इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरीं कोलकाता और राजस्थान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स आमने -सामने हैं। शारजाह में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
आई बुरी ख़बर, T20 World Cup के बाद Team India का साथ छोड़ देगा ये सदस्य

आज यहां दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग है। कोलकाता को अगर प्लेऑफ का टिकट लेना तो बड़ी जीत दर्ज करना होगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स अपने सम्मान की लड़ाई के लिए मैदान में हैं। कोलकाता की टीम 13 मैचों में 12 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर मौजूद है।
Breaking, IPL 2021, CSK VS PBKS पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक कांटे की टक्कर की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मैचों के तहत आमना -सामना हुआ है जिनमें से केकेआर ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान रॉयल्स को 11 में जीत मिली है।
IPL 2021 KKR vs RR होगी करो या मरो की जंग, कोलकाता की टेंशन बढ़ा रहे आंकड़े

वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। साथ ही बता दें कि .पिछले सीजन में दोनों मुकाबलों में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। हालांकि इस सीजन एक बार राजस्थान रॉयल्स की टीम केकेआर को मात दे चुकी है।

टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन (w/c), ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

