क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के लिए बुरी ख़बर आई है । टीम के हेड स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निक वेब ने आईसीसी टी 20विश्व कप से तुरंत पहले इस्तीफा दे दिया है । हालांकि वह यूएई और ओमान में वाले टी 20विश्व कप में भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे।
IPL 2021, CSK VS PBKS जानिए चेन्नई और पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में क्या किए बदलाव, देखें दोनों टीमें

भारतीय टीम का साथ छोड़ने पर निक वेब ने कहा कि भारतीय टीम ने मुझे बहुत सम्मान दिया।मैं पिछले दो साल से भारतीय टीम के साथ जुड़ा हुआ था जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है इस 2 साल में हमने बहुत कुछ हासिल किया है और सीखा है ।हमने एक टीम के रूप में इतिहास रचा, मुकाबले जीत और मुकाबले हारे भी ,लेकिन हमने कैसा व्यवहार किया और चुनौतियां का कैसे सामना किया यह एक टीम को खास बनाता है।
Breaking, IPL 2021, CSK VS PBKS पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

निक ने बताया कि मेरे लिए टीम को छोड़ना आसान नहीं है लेकिन न्यूज़लैंड में किसी बाहर से आने वाले व्यक्ति के लिए 14 दिन क्वांरटाइन जरूरी है ।मैं अपने परिवार के साथ पिछले 5-8 महीने से दूर हूं लेकिन विश्व कप में मैं पूरी लगन से टीम के साथ रहूंगा।
IPL 2021 KKR vs RR होगी करो या मरो की जंग, कोलकाता की टेंशन बढ़ा रहे आंकड़े

साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि भविष्य में आगे क्या होगा लेकिन मैं पूरी तरह मेहनत करूंगा कि भारत विश्व कप जीते । आप सभी के समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद । बता दें कि टी 20विश्व कप आगाज 17 अक्टूबर से होगा। टी 20विश्व कप के बाद भारतीय टीम में काफी बदलाव होने वाले हैं। विराट कोहली टी 20 कप्तानी छोड़ देंगे।वहीं हेड कोच रवि शास्त्री भी अपने पद से हट जाएंगे।


