Samachar Nama
×

Breaking, IPL 2021, CSK VS PBKS  पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला 

CSK VS PBKS

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।। आईपीएल 2021 के  53 वें मैच  के तहत   चेन्नई सुपरकिंग्स और   पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला   दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला  जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मैच में   पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

 IPL 2021 KKR vs RR होगी करो या मरो की जंग,  कोलकाता की टेंशन बढ़ा  रहे आंकड़े

IPL 2021 DC vs CSK

इस  मैच  के तहत    जहां चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह  धोनी के हाथों में  है,वहीं पंजाब किंग्स का नेतृत्व  केएल राहुल कर रहे हैं। बता दें कि   चेन्नई सुपरकिंग्स  प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन अब उसकी निगाहें जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर  पहुंचने पर होंगी।

IPL 2021 जानिए कौन हैं 152.95 Km/hr की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक, कप्तान कोहली भी हुए मुरीद 

IPL 2021 DC vs CSK

अंक तालिका  में    20 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स     टॉप पर मौजूदा है।चेन्नई सुपरकिंग्स  अगर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचना चाहती है तो फिर  पंजाब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। बता दें कि अंक तालिका में फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स   13 मैचों में 9 जीत के साथ   18 अंक लेकर    दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स  टीम  के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बेहद कम है ।हालांकि  12 अंक के साथ भी टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

IPL 2021 KKR vs RR , आज से कोलकाता से  भिड़ेंगी राजस्थान, देखें  दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB VS PBKS-1-1

 पंजाब  के फिलहाल  10अंक हैं और वह प्वाइंट्स  टेबल में छठे स्थान पर है। पंजाब ने अपने खेले  13 मैचों में से पांच के तहत जीत दर्ज की है। चेन्नई  और पंजाब दोनों वैसे तो शानदार टीमें हैं लेकिन इस सीजन के तहत  धोनी की टीम ने जैसा प्रदर्शन किया है  उसके बाद वह पंजाब  पर भारी पड़ सकती है। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को   हार का सामना करना पड़ा  था और ऐसे में   अब उस पर जीत का दबाव है।

RCB VS PBKS-1-1

टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (w/c), मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

Share this story