IPL 2021 KKR vs RR होगी करो या मरो की जंग, कोलकाता की टेंशन बढ़ा रहे आंकड़े
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में गुरुवार को केकेआर का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है।इस मैच के तहत कोलकाता के लिए करो या मरो की जंग होगी। दरअसल कोलकाता को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो जीत दर्ज करनी होगी।
IPL 2021 RCB vs SRH उमरान मलिक ने अपनी शानदार गेंदबाजी का क्रेडिट दिया इस भारतीय दिग्गज को

राजस्थान रॉयल्स तो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।कोलकाताा को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो राजस्थान रॉयल्स को ना केवल हराना होगा बल्कि अपने रन रेट को और बेहतर करने का प्रयास भी करना होगा ताकि वह प्लेऑफ में पहुंचने की मुंबई की उम्मीदों को पूरी तरह तहस नहस कर दे ।
कोलकाता और मुंबई दोनों ही टीमें के पास 12-12 अंक हैं जबकि दोनों के एक-एक लीग मैच बचे हुए हैं।इन दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग चल रही है। कोलकाता को राजस्थान रॉयल्स के सामने चुनौती का सामना करना होगा। माना जा रहा है कि केकेआर के लिए जीत आसान नहीं होगी।
IPL 2021 KKR vs RR , आज से कोलकाता से भिड़ेंगी राजस्थान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आईपीएल 2021 में इन दोनों टीमों के बीच अब तक हुए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कांटे की टक्कर ही रही है। अब तक दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ कुल 25 मैच खेल चुकी हैं जिसमें दोनों टीमों का रिकॉर्ड यहां बरबरी पर है । केकेआर और राजस्थान ने 12-12 मैच जीते हैं और इतने ही मैचों में दोनों टीमों को एक - दूसरे से हार मिली है , जबकि दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इस सीजन में पहले हाफ में जब दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ीं थी तो राजस्थान रॉलय्स ने कोलकाता को 6 विकेट से मात दी थी।



