Samachar Nama
×

IPL 2021 KKR vs RR , आज कोलकाता से  भिड़ेंगी राजस्थान, देखें  दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

IPL 2021 KKR vs RR

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 के  54 वें मैच के तहत कोलकाता नाइटराइडर्स  आज  राजस्थान रॉयल्स से आमना -सामना करेगी। कोलकाता  को प्लेऑफ की  रेस में बने रहने के लिए बड़ी  जीत दर्ज करनी होगी।  केकेआर ने  अब तक अपने खेले 13 मैचों में  से12 के तहत जीत दर्ज की और  12 अंक के साथ वह  अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

IPL 2021 अंतिम गेंद पर सिक्स लगाकर RCB को जीत नहीं दिला सके  AB De Villiers, पर छक्कों बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

IPL 2021 KKR vs RR

वहीं  राजस्थान रॉयल्स  अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो चुकी  है  और वह  10 अंक के साथ  सातवें स्थान  पर मौजूद है। केकेआर  और राजस्थान रॉयल्स  मौजूदा सीजन में    दूसरी बार आमने-सामने होंगी।    इससे पहले जब पहले चरण के तहत दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई तब राजस्थान  ने कोलकाता  को   6 विकेट से  मात दी थी।

IPL 2021 कोलकाता बिगाड़ेगी मुंबई का खेल, ऐसा हुआ तो टूट जाएगा MI का सपना

IPL 2021 KKR vs RR

 केकेआर ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट  पर 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18.5 ओवर में  4 विकेट  गंवाकर  लक्ष्य हासिल कर लिया था। आईपीएल इतिहास के आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।     अब तक  कोलकाता और राजस्थान के बीच 23 मैचों  के तहत  कड़ी टक्कर देखने को मिली है ।

IPL 2021 में आज 'डबल हेडर',  खेले जाएंगे दो हाईवोल्टेज मैच, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव

IPL 2021 KKR vs RR

कोलकाता ने   12 मैच अपने नाम किए हैं जबकि राजस्थान को   11 मैचो में जीत मिली है ।पिछले  पांच मैचों में केकेआर ने तीन और राजस्थान रॉयल्स ने  दो बार  विजय हासिल की। कोलकाता ने अपने पिछले मैच में   हैदराबाद को  6 विकेट से मात दी थी लेकिन   राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह बदलाव कर  सकती है। पिछले मैच में  चोट की वजह से    बाहर करने वाले   आंद्रे रसेल की वापसी हो सकती है और   इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिल सकता है। वहीं  राजस्थान भी बदलाव कर सकती है।  राजस्थान रॉयल्स      डेविड मिलर की जगह लियाम लिविंगस्टोन  को मौका दे सकती है।

IPL 2021 KKR vs RR

संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स 
इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, शाकिब अल हसन/आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी/लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

राजस्थान रॉयल्स 
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर/लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान। 

Share this story