IPL 2021 कोलकाता बिगाड़ेगी मुंबई का खेल, ऐसा हुआ तो टूट जाएगा MI का सपना
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में गुरुवार को केकेआर और राजस्थान रॉयल्स आमने -सामने होंगे। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी रहने वाला है। बता दें कि केकेआर की टीम अगर यहां जीत दर्ज करती है तो वह मुंबई इंडियंस और बाकी टीमों को खेल खराब कर सकती है जो प्लेऑफ की रेस में हैं।
IPL 2021 में आज 'डबल हेडर', खेले जाएंगे दो हाईवोल्टेज मैच, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव

बता दें कि मौजूदा सीजन के तहत तीन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, वहीं चौथी टीम का नाम फाइनल होना बाकी है। माना जा रहा है कि कोलकाता अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले को जीत जाती है तो मुंबई के लिए मुश्किलें पैदा हो जाएंगी क्योंकि मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना पड़ेगा , लेकिन अगर कोलकाता हार जाती है।
IPL 2021 CSK vs PBKS क्या दुबई में रनों की होगी बारिश , जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

तो मुंबई के लिए सिर्फ जीत मायने रखेगी। मुंबई हैदराबाद के खिलाफ के साथ प्लेऑफ में जगह बनाएगी। बता दें कि प्लेऑफ के लिए जिन तीनों टीमों ने क्वालीफाई किया है उनमें दिल्ली और बैंगलोर शामिल हैं। सबसे ऊपर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिसके 20 अंक है।
IPL 2021, CSK vs PBKS चेन्नई- पंजाब होंगे आमने-सामने, जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

उसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स 18 अंक के साथ मौजूद है। वहीं तीसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ बैंगलोर की टीम है । इसके बाद चौथे पायदान पर केकेआर है जिसके 12 अंक हैं। पांचवें पायदान पर मुंबई इंडियंस हैं और मुंबई के भी 12 अंक हैं। छठे और सातवें पायदान पर पंजाब और राजस्थान हैं जिनके 10-10 अंक हैं। वहीं छह अंक के साथ हैदराबाद सबसे आखिर में मौजूद है।


