Samachar Nama
×

U19 World Cup 2022 इतिहास की सबसे सफल टीम है भारत, जानिए अब तक कितनी बार जीत चुकी है खिताब
 

u 19-team india--11

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। अंडर  19 विश्व कप  2022 का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है । टूर्नामेंट का पहला मैच   14 जनवरी     को जबकि  फाइनल  5 फरवरी को खेला जाएगा।   16 टीमें इस टूर्नामेंट में  भाग ले रही हैं जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज की कर रही है। पिछली बार की   उपविजेता   यश ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के  ग्रुप भी रखा गया है।

Virat Kohli को लेकर  Gautam Gambhir ने किया ये चौंकाने वाला कमेंट, जानिए क्या कहा 

ICC Under 19 World Cup 2022  --11

टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने  अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ   मैच से करेगी। मुकाबला गयाना प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं    भारतीयटीम  अपना दूसरा  मुकाबला 19 जनवरी को त्रिनिदाद  के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेलेगी।ग्रुप  दौर का तीसरा  और आखिरी  मुकाबला टीम इंडिया  युगांडा  के खिलाफ त्रिनिदाद में    22 जनवरी को खेलेगी।

Team india ने कुछ इस अंदाज में मनाया हेड कोच Rahul Dravid का बर्थडे,  सामने आई तस्वीरें
 

U19 Asia Cup

बता दें कि  भारत अंडर 19 विश्व कप   इतिहास की सबसे सफल टीम है ।टीम इंडिाय ने साल 2000, 2008  ,2012 और 2018 में खिताब  अपने नाम किया था। पिछले तीन बार से टीम इंडिया फाइनल  तक  पहुंचने में सफल रही है। साल 2016   में फाइनल  में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज  ने मात दी थी ।

IPL 2022 में नहीं खेलेगा  इंग्लैंड का यह स्टार ऑलराउंडर, सामने आई बड़ी वजह
 

U19 Asia Cup

इसके बाद साल 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में  टीम इंडिया ने  ऑस्ट्रेलिया को मात देकर खिताब जीता था । पिछली बार साल 2020 में    भारतीय टीम को  बांग्लादेश  के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।बता दें कि अंडर  19  विश्व कप के लिए भारत की कमान यश ढुल को दी गई है । भारत ने  टूर्नामेंटे के शुरु होने से पहले अभ्यास मैचों में अच्छा किया है। इस बार  भी भारतीय टीम अंडर  19 विश्व कप में खिताब की बड़ी दावेदार  रहने वाली है।U19 Asia Cup IND vs SL Final

Share this story