Samachar Nama
×

Team india ने कुछ इस अंदाज में मनाया हेड कोच Rahul Dravid का बर्थडे,  सामने आई तस्वीरें

IM---1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। टीम  इंडिया  के होड कोच  राहुल द्रविड़ ने 11 जनवरी को  अपना 49 वां जन्मदिन दक्षिण  अफ्रीका में भारतीय खिलाड़ियों के साथ मनाया। राहुल द्रविड़  के अपने  जन्मदिन पर  केक काटने के साथ ही कई यादगार बातें साझा की हैं। राहुल द्रविड़ के केक काटते हुए  की तस्वीरें  टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शेयर  की हैं।

IPL 2022 में नहीं खेलेगा  इंग्लैंड का यह स्टार ऑलराउंडर, सामने आई बड़ी वजह
 


सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है  कि   ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा अपने कोच को केक खिलाते नजर आ रहे हैं, वहीं  अजिंक्य  रहाणे,   राहुल द्रविड़  के ठीक पीछे खड़े होकर उन्हें पकड़े हुए दिखाई  दे रहे हैं। राहुल द्रविड़ का बतौर खिलाड़ी  शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर रहा है। आज  द्रविड़ कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  

 IND VS SA  केपटाउन टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू, भारतीय गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी

राहुल द्रविड़ ने  अपने करियर  में 164 टेस्ट मैच खेले हैं,उन्होंने  52.31 की औसत  से 13288 टेस्ट रन बनाए हैं, टेस्ट क्रिकेट में वे सचिन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। वहीं वनडे क्रिकेट के तहत भी राहुल द्रविड़ के  शानदार  आंकड़े हैं । राहुल द्रविड़ ने 344  वनडे मैचों में 39.17 की औसत से 10889 रन बनाए हैं।

IND VS SA क्या Ajinkya Rahane के टीम इंडिया से कटेगा पत्ता,  बल्लेबाजी कोच ने दिया ये जवाब

 राहुल द्रविड़ ने  अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 48 शतक जड़े हैं।उन्होंने  146 अर्धशतक भी लगाए हैं। राहुल द्रविड़ को पीछे  साल ही    भारतीय  टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी दी  गई।  द्रविड़  इससे पहले राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के  प्रमुख थे, वहीं उन्होंने इंडिया ए और अंडर 19 टीम को भी  कोचिंग की सेवाएं दी हैं। अब बतौर टीम इंडिया के हेड कोच  राहुल द्रविड़ कामयाबी  नई कहानी लिख सकते हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Virat Kohli के समर्थन में उतरे Rahul Dravid, कहा- इतने शोर के बावजूद पिछले दिनों में असाधारण रहे कोहली

Share this story