Samachar Nama
×

IND vs SA 3rd Test रोमांचक हुआ केपटाउन टेस्ट, टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा
 

IND vs SA 3rd Test

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  केपटाउन में आखिरी टेस्ट मैच के तहत रोमांचक भिड़ंत जारी है । तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद     दोनों टीमें अब भी जीत के लिए संघर्ष कर रही हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक  दक्षिण अफ्रीका ने   2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे।  क्रीज पर  कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।

IND vs SA  टेस्ट सीरीज में  Kagiso Rabada ने फेंकी इतनी नो बॉल,  दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
 


दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्कराम    16 और  डीन एल्गरन  30 रन  के रूप में अपने विकेट गंवाए हैं। बता दें कि इससे पहले भारत ने    ऋषभ पंत के शतक के दम पर दूसरी पारी में 198 रन बनाए  थे। टीम इंडिया ने  पहली  और दूसरी पारी को मिलाकर  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल   211 रनों की बढ़त हासिल की थी।

IND vs SA केपटाउन टेस्ट में Team India  के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

आखिरी टेस्ट  मैच के तहत  टीम इंडिया  की जीत का दारोमदार गेंदबाजों पर  रहने वाला है। लेकिन  देखा जाएगा, तो   मुकाबले  में टीम  इंडिया पर हार का संकट मंडरा गया है । दरअसल   जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को  111 रन   और बनाने हैं और  साथ ही  उसके  पास   8 विकेट और दो दिन शेष  हैं।

IND vs SA  Rishabh Pant ने किया बड़ा कमाल, 'गुरु'  MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे

दक्षिण अफ्रीका के लिए कीगन पीटरसन   नाबाद हैं, वहीं टेंबा बवुमा जैसे बल्लेबाज का आना अभी बाकी हैं।ऐसे में माना जा  रहा है कि भारत को अगर यहां से जीत दर्ज करनी है तो फिर गेंदबाजों को चमत्कारिक प्रदर्शन करके ही दिखाना होगा।टीम इंडिया ने  अब तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।भारतीय टीम के पास पहली बार दक्षिण अफ्रीका में  टेस्ट सीरीज जीतकर  इतिहास रचने का मौका रहने वाला है।

Share this story