Samachar Nama
×

IND vs SA  Rishabh Pant ने किया बड़ा कमाल, 'गुरु'  MS Dhoni को भी छोड़ा पीछे

rishabh Pant ms dhoni test

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में  धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए   ऋषभ पंत ने  शतक जड़ा  ।ऋषभ पंत ने   अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा, वहीं  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला शतक रहा है। ऋषभ पंत   139गेंदों में  100 रन बनाकर नाबाद रहे ।

IND vs SA  Rishabh Pant  के जड़ा दमदार शतक,  सहवाग बोले -इस लड़के को फ्री छोड़ दो
 


Rishabh Pant

उन्होंने इस दौरान   6 चौके और  4 छक्के भी जड़े ।   ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी ही करते नजर आए।ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दौरान ही पूर्व भारतीय कप्तान     महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया । पंत दक्षिण अफ्रीका में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच  गए हैं।

Rishabh Pant ने रचा इतिहास , दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ऐसा करने वाले पहले भारतीय  विकेटकीपर बने

rishabh Pant ms dhoni test

इससे पहले धोनी इस सूची में टॉप पर थे।  महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में साल 2010 में सेंचुरियन में 90 रन की पारी खेली थी। अफ्रीकी धरती पर यही उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।  आपको बता दें कि ऋषभ पंत के बल्ले से करीब 9 महीने बाद टेस्ट शतक निकला है।उन्होंने इससे पहले  इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में  पिछले साल  4 मार्च को शतक जड़ा था।

IND VS SA दूसरी पारी में 198 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका को मिला 212 रनों का लक्ष्य

rishabh Pant ms dhoni test

उन्होंने तब पहली पारी में 10 रन बनाए थे।ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से  खराब फॉर्म से जूझ  रहे थे।उनकी आलोचना की जा  रही थी ।यहां तक की टीम इंडिया से बाहर होने का खतरा भी  उन पर   आ गया था।पर अब ऋषभ पंतने  कहीं ना कहीं शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा  जवाब  दिया है।यही  नहीं ऋषभ पंत ने अपनी इस पारी के दम पर  टीम इंडिया फिर  से अपनी जगह स्थाई कर ली है।

rishabh Pant ms dhoni test

Share this story