फैंस के लिए आई बड़ी ख़बर, CSK ने किया बड़ा ऐलान, जानिए IPL 2024 में धोनी खेलेंगे या नहीं
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल की सभी 10 टीमों ने रिटेंशन की प्रक्रिया बीते दिन 26 नवंबर पूरी कर ली है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने जहां 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि 18 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी रिलीज किया है।

इसलिए यह साफ है कि 42 साल के धोनी आईपीएल 2024 के तहत भी खेलते हुए नजर आएंगे और टीम की अगुवाई करेंगे। पहले माना जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 सीजन आखिरी साबित हो सकता है, लेकिन धोनी फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तान हैं, जो पांच बार अपनी टीम को ट्रॉफी दिला चुके हैं । धोनी ने बतौर बल्लेबाज भी इस लीग में पांच हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी ने अब तक 250 आईपीएल मैचों की 218 पारियों में खेलते हुए 24 अर्धशतकों के साथ 5082 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स मौजूदा चैंपियन है।सीएसके ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात को मात देकर खिताब जीता था।बता दें कि आईपीएल 2024 की तैयारियां अब शुरु हो चुकी है।अगले महीने दिसंबर में 19 नवंबर को ऑक्शन का आयोजन होना है। जहां टीमें और खिलाड़ियों पर बोल लगाएंगी। चेन्नई सुपरकिंग्स भी कुछ नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है।बेन स्टोक्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ छोड़ दिया है, क्योंकि वह 2024 आईपीएल सीजन में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध नहीं है।


