Samachar Nama
×

IPL 2024 से पहले जानिए कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को किया बाहर, देखें यहां रिटेन और रिलीज की पूरी लिस्ट

https://samacharnama.com/

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने -अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।आरसीबी ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।वहीं पंजाब किंग्स ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रमशः 12, 6, 8, 8, 7, 11, 9 और 8 खिलाड़ी को रिलीज किया।

IPL 2024 ऑक्शन से पहले जानिए किस टीम के पर्स में बचे कितने पैसे, इस टीम के खजाने में है सबसे ज्यादा रकम 
 

IPL में अरबों डॉलर की हिस्सेदारी पर सउदी अरब की नजर, होगी पैसों की बारिस 

पहले गुजरात टाइंटस ने हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था, लेकिन खबरों में यह भी सामने आ रहा है कि उन्हें मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। हालांकि गुजरात और मुंबई दोनों ही टीमों की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।बता दें कि आईपीएल की बेवसाइट द्वारा केवल तीन ट्रेड की पुष्टि की गई है ।

भारत की युवा टीम ने लगातार दूसरी बार पीटा तो कंगारू कप्तान मुंह छुपाकर भागे, शर्मनाक हार के बाद कोच को देनी पड़ी सफाई
 

IPL 2024 में होगा प्लेयर्स का बडा उलटफेर, रोहित गुजरात तो मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या? 

रोमरियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने  लखनऊ सुपर जायंट्स से, राजस्थान रॉयल्स ने आवेश खान  को लखनऊ सुपर जायंट्स से देवदत्त पड्डीकल के बदले ट्रेड किया है।वहीं शाहबाज अहमद और मयंक डागर को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड किया है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले बेन स्टोक्स, जो रूट ने नाम लिया है और ऐसे में ये खिलाड़ी अगले सीजन में नजर नहीं आएंगे। दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने ड्वेन प्रिटोरिटस को रिलीज कर दिया है। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2024 में भी खेलने के लिए तैयार हैं, वह चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे।ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 19 नवंबर को दुबई में होना है, जिसकी रणनीति टीमों ने बनाने शुरु कर दी है।

Happy Birthday Suresh Raina सुरेश रैना तीनों प्रारूप में शतक बनाने वाले थे पहले खिलाड़ी, मिस्टर आईपीएल भी कहलाए 
 

https://samacharnama.com/

देखें यहां रिटेन और रिलीज की पूरी लिस्ट

 CSK 
रिटेन - एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, मोईन अली, डेवोन कॉनवे, मिशेल सेंटनर, महेश तीक्ष्णा, मतीशा पथिराना। 

रिलीज - बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), अंबाती रायडू (6.75 करोड़), ड्वेन प्रीटोरियस (50 लाख), काइल जैमीसन (1 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख), सिसंडा मगला (50 लाख), शुभ्रांशु सेनापति (20 लाख) , आकाश सिंह (20 लाख)

IPL 2022: ‘CSK फैंस के साथ होगी अगले साल बडी नाइंसाफी’, अगले साल खेलने पर MS Dhoni ने खुद दिया बडा बयान
मुंबई इंडियंस 
रिलीज: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन। 

रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, स्काई, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैम ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से) 

 RCB 
रिलीज: वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव

रिटेन: फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर (ट्रेड), विशाल विजयकुमार, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार

 गुजरात टाइटंस 
रिलीज खिलाड़ी: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका। 

रिटेन प्लेयर्स: डेविड मिलर, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या ( कप्तान) , मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा। 

 लखनऊ सुपर जायंट्स 
रिलीज खिलाड़ी: डेनियल सैम्स, करुण नायर, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, करण शर्मा, सूर्यांश शेडगे, स्वप्निल सिंह, अर्पित गुलेरिया

रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक

ट्रेड किए खिलाड़ी- ट्रेड की वजह से रोमारियो शेफर्ड और आवेश खान बाहर हो गए हैं। वहीं देवदत्त पड्डकी की एंट्री हो गई है। 

 KKR के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट: 
रिलीज खिलाड़ी: शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी।

रिटेन प्लेयर्स- नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, डेविड विज, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।

हैदराबाद 
रिलीज खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन, आदिल रशीद। 

रिटेन प्लेयर्स: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।

 पंजाब किंग्स 
रिलीज खिलाड़ी: भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं।

रिटेन खिलाड़ी: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।

 राजस्थान 
रिलीज- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड किया है।

रिटेन: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स
रिलीज- रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग

रिटेन: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।
 

Share this story