Samachar Nama
×

Virat Kohli के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा भारत के कप्तान की गद्दी, ​हुई ये बड़ी भविष्यवाणी

vIRAT rohit sad

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। विराट कोहली टी 20 कप्तानी छोड़ने का फैसला  कर चुके हैं, वहीं टी 20विश्व कप के बाद  भारत को नया टी 20 कप्तान  मिल जाएगा।विराट कोहली  की उम्र  34-35 साल होने जा रही है और ऐसे में वह  ज्यादा दिन अब   भारत की कप्तानी  नहीं कर पाएंगे।टी 20 की तरह बाकी  प्रारूप से भी विराट  कोहली को कप्तानी छोड़नी होगी।

IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर दर्द बने  Ashwin को KKR के खिलाफ क्या प्लेइंग XI में मिलेगा मौका 
 


rishabh pant t20

वैसे इस बात को लेकर चर्चा रहती है कि  विराट कोहली के बाद कौन सा ऐसा  खिलाड़ी है जो टीम इंडिया  का कप्तान बन सकता है। इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्‍लूजनर ने भी बड़ी भविष्यवाणी की है और  उनकी माने तो ऋषभ पंत भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनेंगे।

BCCI के इस फरमान के बाद Sanju Samson की लग सकती है लॉटरी, T20 World Cup  में मिलेगा मौका

rishabh pant t20

लांस क्‍लूजनर ने अपने दिए एक इंटरव्यू में कहा,   कुछ समय  तक रोहित शर्मा को भारतीय टी 20टीम की कमान संभालनी चाहिए, लेकिन  इस दौरान  ऋषभ पंत को कप्तानी के लिए  तैयार करना चाहिए। लांच क्लूजनर ने कहा मैं ऋषभ पंत जैसे  खिलाड़ी को एक दिन भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखना चाहता हूं। वह अभी युवा हैं।

IPL 2021, Qualifier 2, DC vs KKR दिल्ली-कोलकाता की टक्कर, जानिए कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Virat Kohli t20--111111

दिग्गज ने साथ ही कहा , मुमकिन  है कि रोहित शर्मा कुछ समय और टीम इंडिया की कमान संभालेंगे , मेरे ख्याल से विराट कोहली के उत्तराधिकारी के रूप में  किसी को तैयार  करना हो तो  रोहित शर्मा कुछ समय  तक यह जिम्मेदारी  संभाल सकते हैं।रोहित शर्मा  ऐसा करके किसी  और को तैयार कर सकते हैं  जो आगे चलकर  कप्तानी का स्पष्ट दावेदार बने । बता दें कि ऋषभ पंत  ने अपने नेतृत्व से  हर किसी को  प्रभावित  किया है। ऋषभ पंत ने  आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

vIRAT rohit sad vIRAT rohit sad ़ड

Share this story