Samachar Nama
×

इस दिग्गज ने पाकिस्तान के Mohammed Rizwan  की तुलना MS Dhoni से की, कही ये बड़ी बात

Mohammad Rizwan


 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के लिए पिछला कुछ समय   अच्छा रहा है ।उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है । यही नहीं पाकिस्तान सुपर लीग में भी इस खिलाड़ी  बतौर कप्तान और  खिलाड़ी जलवा रहा, जो अब  तक  जारी है।  

IND vs WI पहले वनडे के लिए Team India ने जमकर किया अभ्यास, विराट ने भी बहाया पसीना 
 


Mohammad Rizwan

पिछले साल  टी 20   अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मोहम्मद रिजवान ने 2000  से अधिक रन बनाए। रिजवान ने  132.03 के स्ट्राइक रेट और 56.55 की औसत के साथ  45 पारियों में 2036 रन बनाए। रिजवान ने एक कैलेंडर वर्ष में 26 पारियों में 1326 रन के साथ सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का नया रिकॉर्ड भी कायम किया।मोहम्मद रिजवान के प्रदर्शन से दिग्गज खिलाड़ी  भी प्रभावित रहे हैं।

IND Vs WI कोरोना पॉजिटिव हुए Shreyas Iyer की जगह प्लेइंग  XI इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय 

Mohammad Rizwan

 सलमान बट रिजवान की तारीफ करते  रहे हैं और  उन्होंने अब रिजवान की तुलना भारत के पूर्व   कप्तान और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र  सिंह धोनी से की है। सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर   बात करते हुए कहा कि ,   रिजवान एक कूल कैरेक्टर है.... वह एक महान कप्तान  बनने की ओर है ।

टीम चयन में दखलअंदाजी के आरोपों पर BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने तोड़ी चुप्पी 

Babar Azam Mohammad Rizwan

लेकिन हमें इतना आगे नहीं जाना चाहिए। अगर वह धोनी का आधा भी पा  लेता है तो तो रिजवान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम होगा।  तो रिजवान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम होगा। सलमान बट ने साथ ही कहा, वह ऐसा व्यक्ति है जो ऐसा करने में सक्षम है। एक बार जब चीजें  वक्त के साथ चलने लगती हैं, तो कौन जानता है कि सीमा क्या है। पर  हमें इस वक्त इतनी बड़ी तुलना नहीं करनी चाहिए। बता देें कि महेंद्र  सिंह धोनी  दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में   टी 20  विश्व कप 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस  ट्रॉफी का खिताब दिलवाया।

mohammad rizwan T20 WC

Share this story