Samachar Nama
×

RR vs RCB  IPL 2022 Qualifier 2 महामुकाबले के किन खिलाड़ियों के साथ उतेंगी दोनों टीमें, देखें Playing 11
 

RR vs RCB IPL 2022 Qualifier 211111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में दूसरे क्वालिफायर मैच के  तहत  राजस्थान रॉयल्स  और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर   भिड़ंने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला       अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम  में खेला जाएगा।आज यहां राजस्थान  और बैंगलोर के बीच करो या मरो की जंग देखने को मिलने वाली है , जो  भी टीम  जीत दर्ज करेगी , वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

IPL 2022 Qualifier 2 RR vs RCB के  मैच में जानिए क्यों टॉस बन सकता है मैच का बॉस
 

लीग स्टेज में दोनों टीमों का  शानदार प्रदर्शन रहा था लेकन बैंगलोर  ने  प्लेऑफ में पहुंचने के लिए  संघर्ष किया, पर  इसके बाद एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को मात देकर  उसके हौसले बुलंद हैं।दूसरी ओर   राजस्थान रॉयल्स  को क्वालिफायर 1 में   गुजरात के खिलाफ हार मिली थी ।ऐस में  राजस्थान रॉयल्स  के ऊपर जीत दर्ज करने का दबाव रहने वाला है। मुकाबले   से पहले  प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो दोनों टीमें मजबूत  प्लेइंग इलेवन  उतारेंगी।

RCB vs RR Qualifier 2 Preview राजस्थान -बैंगलोर के बीच टक्कर, जो जीतेगा उसे मिलेगा फाइनल का टिकट
 

राजस्थान रॉयल्स के लिए  जोस बटलर  और यशस्वी जायसवाल की  ओपनिंग जोड़ी रहने वाली  है। बटलर ने इस  सीजन   दमदार प्रदर्शन ही किया  है।वहीं कप्तान  मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम के पास मध्यक्रम में  देवदत्त पडिक्कल  भी हैं। वहीं निचले क्रम में शिमरोन हेटमायर जैसा घातक खिलाड़ी हैं।   राजस्थान रॉयल्स के पास  युजवेंद्र चहल और वानिंदु हसरंगा के रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी है।

IPL 2022 RR vs RCB क्या Qualifier 2 में बारिश डालेगी ख़लल, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का  हाल
 

                     वहीं तेज गेंदबाजों  में  हर्षल पटेल  , जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज हैं।  आरसीबी की बात की जाए तो        फाफ डुप्लेसी और   विराट कोहली के  रूप में बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी है।नंबर तीन पर खेलते हुए  रजत पाटीदार ने पिछले मैच में शानदार शतकीय पारी खली ।मध्यक्रम में टीम के पास      ग्लेन मैक्सवेल , शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक जैसे बेहतरीन  बल्लेबाज हैं।   वानिंदु  हसरंगा के रूप में जादुई स्पिनर है , जबकि  हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज
 

Share this story