Samachar Nama
×

Ranji Trophy 2022 के फाइनल में मुंबई और मध्यप्रदेश की होगी भिड़ंत, जानिए कब-कहां देख पाएंगे लाइव

Ranji Trophy 2022 mp vs mumbai

क्रिकेट न्यूज़  डेस्क।। रणजी  ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच में मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच  भिड़त होगी । मध्यप्रदेश की टीम 1999 के  बाद पहली   बार रणजी  ट्रॉफी के फाइनल में है।तो मुंबई   5 साल बाद फाइनल खेल रही है । रणजी के  88 साल के इतिहास में  मुंबई  41 बार  खिताब जीत चुकी है ।    दूसरी ओर मध्यप्रदेश की टीम को  आज तक एक भी  बार रणजी टाइटल  नसीब नहीं  हुआ है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे Rishabh Pant के समर्थन में उतरे  हेड कोच Rahul Dravid, कही ये बड़ी बात
 

Ranji Trophy 2022 mp vs mumbai

 फाइनल मैच में    मुंबई का पलड़ा  ही भारी रहने  वाला है। मुंबई  की टीम       हमेशा की तरह काफी मजबूत है  ।सेमीफाइनल में उसने उत्तरप्रदेश के खिलाफ पहली पारी के आधार पर मिली विशाल लीड के जरिए फाइनल में जगह बनाई है । मध्यप्रदेश  भी काफी मजबूत है और उसके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में  संतुलन है।

ENG vs NED 2nd ODI इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने फिर किया ताबड़तोड़ प्रदर्शन, नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया
 

Ranji Trophy 2022 mp vs mumbai

वैसे  हम आपको बताने जा रहे हैं कि   मध्यप्रदेश और मुंबई के  फाइनल मैच में कब-कहां कैसे देख सकते हैं लाइव।मध्यप्रदेश और मुंबई  के फाइनल मैच  को   बैंगलुरु के एमचिन्नास्वामी स्टेडियम में   खेला जाएगा। मुकाबला  22 जून  को सुबह 9 बजे  से खेला जाएगा।

 8 महीनों में Team India ने क्यों बदले 6 कप्तान,  कोच द्रविड़ ने बताई चौंकाने वाली वजह

Ranji Trophy 2022 mp vs mumbai

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल स्टार स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स- 2 एचडी पर प्रसारित किया जाएगा। खिताबी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर  देख सकते हैं। वैसे तो मुंबई और मध्यप्रदेश दोनों टीमों के खिलाड़ी   शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ।ऐसे में    खिताबी मैच के तहत  रोमांचक  भिड़ंत देखने को मिल सकती है। देखने वाली बात रहती है कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।मुंबई की टीम चैंपियन है और  ऐसे में उसकी  जीत की संभावनाएं अधिक  रहने वाली हैं।
Ranji Trophy 2022 mp vs mumbai


 

Share this story