IPL 2022 Mega Auction कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल नीलामी का सीधा प्रसारण, जानिए सबकुछ यहां
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है, मेगा नीलामी 12-13 फरवरी को बैंगलरु में आयोजित होगी। 12 फरवरी शनिवार को नीलामी का आगाज होगा। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरु होगी।
IPL 2022 Mega Auction इन तीन विकेटकीपर्स को खरीदने के लिए जोर लगा देंगी टीमें, होगी पैसों की बरसात

आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का सीधा प्रसारण आधिकारिक प्रसारण कर्ता स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों Star Sports 1/ Srat Sports 1 HD/ Star Sports Hindi/ Star Sports Hindi HD पर देख सकते हैं। वहीं मैच की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।

बता दें लीग में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 1200 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। नीलामी में शॉर्टलिस्ट हुए 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 14 देशों के कुल 220 विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।टीमों के पास अधिकतम 217 खिलाड़ियों को अपने दलों में शामिल करने की गुंजाइश है।
IND VS WI Kuldeep Yadav को मिला मौका, IPL 2022 Auction से पहले कर सकते हैं धमाका

टीमों के बढ़ने का फायदा निश्चित रूप से खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है। सभी टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।एक टीम अधिकतम 8 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ी रख सकती है।सभी टीमों की निगाहें आईपीएल मेगा ऑक्शन से मजबूत टीम तैयार करने पर रहने वाली हैं। मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर रहने वाली है।ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को खरीदती हैं।मेगा नीलामी पर दुनिया भर की निगाहें रहने वाली हैं।


