Samachar Nama
×

IPL Mega Auction 2022 कितने बजे से शुरु होगी मेगा नीलामी, जानिए किस चैनल पर देख पाएंगे LIVE

IPL Mega Auction 2022 LIVE

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के आयोजन होने में बहुत कम समय रह गया है। मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु  में होने  वाला है । अब स्थिति साफ हो गई है कि नीलामी कितने बजे से   शुरु होगी।आईपीएल 2022  मेगा नीलामी    सुबह 11 बजे से  शुरु होगी। आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर  अकाउंट पर   इस बात की जानकारी दी है ।

IND VS WI वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में ये हो सकती है भारत की Playing 11, ये दो प्लेयर्स होंगे बाहर 

IPL 2022 में पहली बार कोई राजनेता उतरेगा मैदान में, शॉर्टलिस्ट हुआ ऑक्शन के लिए, जानिए क्या है इसका बेसप्राइसआईपीएल   के मेगा ऑक्शन में इस बार दस टीमें हिस्सा लेंगी, अहमदाबाद और  लखनऊ नई फ्रेंचाइजी  टीम  हैं जो   लीग का पहली बार  हिस्सा बनने वाली हैं। मेगा ऑक्शन के लिए      1200 से ज्यादा   क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया  था, लेकिन 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी ।

IPL 2022 ये नई फ्रेंचाइजी Suresh Raina को खरीदने के लिए तैयार, बना सकती है कप्तान

IPL --11.jpg

स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी  प्लस हॉट स्टार पर नीलामी   को लाइव   टेलिकास्ट किया जाएगा। बता दें कि नीलामी में  जिन  590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी  उनमें  228 कैप्ड  और 355  अनकैप्ड प्लेयर्स हैं । कैप्ड वे खिलाड़ी हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट  खेल चुके हैं, वहीं अनकैप्ड  खिलाड़ी वह हैं जो घरेलू क्रिकेट   खेले हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया ।

WI का यह धाकड़ चैंपियन खिलाड़ी बना पापा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

IPL 2022 Auction, आईपीएल टीमों के प्रतिनिधियों ने बेंगलुरु में 'बायो-बबल' में प्रवेश किया, 'नीलामी सिमुलेशन' का आयोजन,

नीलामी में 7 खिलाड़ी  एसोसिएट नेशन्स से भी हैं जिन पर   बोली लगने वाली है। बता दें कि     ऑक्शन में जो दस टीमें भाग लेंगी  वे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद टाइटंस  हैं।  आईपीएल  मेगा  ऑक्शन में  48 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए है, वहीं 20 खिलाड़ी  ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइस  डेढ़   करोड़ रुपए  है।इसके अलावा   34 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइस   1 करोड़ रुपए है।

IPL 2022, के मेगा ऑक्शन में होने वाली है टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाडी की वापसी


 

Share this story