Samachar Nama
×

 IPL 2021 मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के बाद Points Table में हुआ बड़ा बदलाव 
 

, MI VS PBKS

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के 42 वें मैच   के तहत  पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई। अबु धाबी में खेले  गए  इस मैच के तहत  मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत  दर्ज की। मुकाबले  में  पंजाब ने पहले खेलते हुए   20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए।

IPL 2021, MI VS PBKS  मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स को दी करारी मात
 

IPL 2021,  MI vs PBKS  77.jpg

वहीं इसके वजाब में मुंबई की टीम  ने 19 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया। मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ ही अंक तालिका में दो अंक अर्जित किए हैं।  मुंबई इंडियंस की टीम के अब 10 अंक  हो गए हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में  पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।वहीं  हार के साथ ही पंजाब  किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने  पर संकट के बादल खड़े हुए हैं।

IPL 2021 Kieron Pollard ने रचा इतिहास , बड़ा महारिकॉर्ड किया अपने नाम 

IPL 2021,  MI vs PBKS  77.jpg

 मुंबई  इंडियंस ने  दूसरे चरण में अपनी पहली जीत  दर्ज की  है। बता दें कि अंक तालिका में फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स  16 अंक के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं  दिल्ली कैपिटल्स की टीम  16 अंक के साथ   दूसरे स्थान पर   मौजूद है। इसके अलावा आरसीबी की टीम  12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

IPL 2021 MI vs PBKS पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा  136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

IPL 2021,  MI vs PBKS  77.jpg

बता दें कि प्लेऑफ की   रेस  रोमांचक होती जा रही है।   हालांकि अब तक    यह साफ नहीं हुआ है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली हैं। चार टीमें  में से  कुछ टीमों के नाम तो  नजर आ रहे हैं जो प्लेऑफ में  अपनी  जगह पक्की कर सकती हैं। वैसे अंक तालिका में अभी  और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं ।यह आने वाले मैचों के बाद ही साफ होगा।

IPL 2021,  MI vs PBKS  77.jpg

FF

Share this story