Samachar Nama
×

IPL 2021 MI vs PBKS पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा  136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
 

MI VS PBKS--101101--1

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के  42 वें मैच  के तहत   मुंबई इंडियंस और  पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही  है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला    अबु धाबी में खेला जा रहा है। इस मैच के तहत    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी का फैसला लिया ।पहले खेलते हुए पंजाब  किंग्स बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।  

IPL 2021, KKR vs DC अश्विन-साउदी-मोर्गन के बीच मैदान पर  हुआ झगड़ा ,देखें वायरल VIDEO

 MI vs PBKS-11

पंजाब ने 20 ओवर में  6 विकेट  पर  135 रन बनाए।  केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने मुंबई के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। पंजाब के लिए  एडन मार्कराम ने बल्ले से जलवा दिखाया और सबसे बड़ी पारी खेली । उन्होंने 29 गेंदों में     6 चौके की मदद से  42 रन बनाए।वहीं  दीपक  हुड्डा ने   26 गेंदों में 28  रनों की  पारी खेली।

IPL 2021 KKR VS DC केकेआर ने रोका  दिल्ली कैपिटल्स का विजयी रथ,  3 विकेट से दी करारी मात

इसके अलावा केएल राहुल   ने  22 गेंदों में 21 रन बनाए।वहीं   मनप्रीत सिंह ने  15 और  हरप्रीत ने   नबाद  14 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और  कीरोन पोलार्ड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं कीरोन पोलार्ड और    राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया।

IPL 2021,  MI vs PBKS  मुंबई ने किए दो बदलाव,  पंजाब ने मयंक अग्रवाल को  किया बाहर, देखें Playing XI

बता दें कि  मौजूदा सीजन के  तहत  मुंबई और पंजाब  ने  बराबरी का प्रदर्शन किया । दोनों टीमों की निगाहें प्लेऑफ में   पहुंचने पर हैं। मुंबई और  पंजाब को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो  यहां जीत के  साथ आगे बढ़ना होगा। पंजाब  ने मुंबई के सामने ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं रखा है। लेकिन रोहित की टीम का मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है  इसलिए जीत आसान नहीं होगी।वैसे भी पंजाब की गेंदबाजी अच्छी है जो  मुंबई के लिए मुसीबत बनेगी।

Share this story