Samachar Nama
×

IPL 2021, MI VS PBKS  मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से पंजाब किंग्स को दी करारी मात
 

, MI VS PBKS


क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के 42 वें मैच के तहत  मुंबई इंडियंस  और  पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। अबु धाबी में खेले गए इस मैच के तहत   मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज करने का काम किया। मुकाबले में  मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर  पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स  ने निर्धारित  20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए।

IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant ने तोड़ा Virender Sehwag बड़ा रिकॉर्ड

, MI VS PBKS

पंजाब के लिए एडन मार्कराम ने 29 गेंदों में 42 रनों की पारी  खेली। वहीं   दीपक हुड्डा ने  26 गेंदों में  28 रन बनाए ।इसके अलावा केएल  राहुल ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं     मनदीप सिंह ने 15 और   हरप्रीत बरार ने 14 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए  जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड ने 2-2 विकेट लिए।

IPL 2021 Kieron Pollard ने रचा इतिहास , बड़ा महारिकॉर्ड किया अपने नाम 

, MI VS PBKS

वहीं   राहुल चाहर  और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।  वहीं इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने  उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस के लिए  सौरभ तिवारी ने 37 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। वहीं    हार्दिक  पांड्या  ने 30 गेंदों में नाबाद  40 रन बनाए।

IPL 2021 MI vs PBKS पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा  136 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

, MI VS PBKS

इसके अलावा    क्विंटन डीकॉक ने 29 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब के लिए रवि विश्नोई ने दो विकेट लिए ।वहीं  मोहम्मद शमी  और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया। बता दें कि जीत के साथ ही  मुंबई इंडियंस ने दो अंक अर्जित किए हैं और खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखने का काम किया है।

, MI VS PBKS

Share this story