Samachar Nama
×

IPL 2021, RCB vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मैच में  आरसीबी को 4 रन से दी मात

srh

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021  में   बुधवार को  आरसीबी और   सनराइजर्स हैदराबाद  के बीच भिड़ंत हुई। अबु धाबी में खेले गए इस मैच के तहत सनराइजर्स हैदराबाद ने  4  रन से रोमांचक  जीत दर्ज की।  मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।  

Kieron Pollard ने चुने वर्ल्ड के 5 बेस्ट T20 खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल
 

SRH--111.JPGआरसीबी के गेंदबाज   सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में  7 विकेट पर 141 रनों पर रोकने में कामयाब रहे । हैदराबाद के लिए  सबसे ज्यादा  38 गेंदों में 44 रन   जेसन रॉय ने बनाए। वहीं      कप्तान केन विलियमसन ने   29 गेंदों में  39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका । दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए  हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए।

IPL 2021 Harshal Patel ने बड़े रिकॉर्ड पर  किया कब्जा,  जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा 

SRH--111.JPG

वहीं  डेनियल क्रिश्चियन ने   दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा  जॉर्ज गार्टन और     युजवेंद्र चहल को एक--एक विकेट मिला।वहीं इसके जवाब  में लक्ष्य का पीछा करने  उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी और हार  का सामना करना पड़ा ।  

IPL 2021, RCV vs SRH सनराइजर्स हैदराबाद ने  आरसीबी को जीत के लिए दिया 142  रनों का लक्ष्य

SRH--111.JPG

आरसीबी के लिए   देवदत्त पडिक्कल ने  53 गेंदों में 41 रनों  की पारी खेली ।वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने   25 गेंदों में 40 रन बनाए। इसके अलावा  एबी डीविलियर्स ने     नाबाद 19 रन बनाए , लेकिन टीम को  जीत नहीं दिला सका। दूसरी ओर  हैदराबाद के लिए  सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए  1-1 विकेट लिए।  हैदराबाद के लिए  भुवनेश्वर कुमार,जेसन होल्डर, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और  राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।हैदराबाद की टीम ने जीत के साथ ही दो अंक अर्जित किए हैं। हैदराबाद के अंक तालिका में अब कुल 6 अंक हो गए हैं।

SRH--111.JPG

Share this story