Samachar Nama
×

IPL 2021 KKR का सामना होगा RCB से, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs RCB-1-1

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।  आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में   सोमवार को  कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाला है।  दोनों टीमें अबु धाबी के शेख जायेद  स्टेडियम में   एक दूसरे से भिड़ेंगी। 14 वें सीजन के तहत दोनों टीमें दूसरी बार  एकदूसरे का  आमना -सामना करने जा रही हैं।

IPL 2021 CSK VS MI बीच मैदान  में Suresh Raina के संग हो गई  बड़ी अनहोनी, हर कोई  हुआ हैरान, देखें VIDEO
 

KKR vs RCB UUU.jpg

पहले चरण के तहत   विराट कोहली की टीम आरसीबी ने केकेआर को   38 रनों से मात दी थी। मौजूदा सीजन के तहत बात की जाए तो        रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अब तक  शानदार प्रदर्शन रहा है।  आरसीबी ने अपने  सात मैचों में से  पांच के तहत जीत दर्ज की  है। आरसीबी   अंक तालिका में तीसरे स्थन पर है। वहीं    केकेआर     प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर  मौजूदा है , कोलकाता ने अब तक    दो मैच ही जीते हैं।

IPL 2021, CSK VS MI कप्तान धोनी ने इन दो  खिलाड़ियों को दिया जीत का क्रेडिट, कही बड़ी बात
 


KKR vs RCB UUU.jpg

आज  के मैच के तहत दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए  तो कोलकाता और बैंगलोर मैच जिताऊ खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर  सकती हैं। केकेआर  के  पास  शुभमन  गिल ,   नीतिश राणा  और राहुल त्रिपाड़ी जैसे  अहम बल्लेबाज हैं जो मैदान पर उतर सकते हैं। वहीं  आंद्रे रसेल और  सुनील नरेन    जैसे ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

Video CSK के इस बल्लेबाज ने मचाया गदर, आते ही अंधाधुंध छक्के बरसाने लगा
 


KKR vs RCB UUU.jpg

इसके अलावा  स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती  और  तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा   और शिमव मवी को मौका मिल सकता है। वहीं आरसीबी  की बात की जाए  देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली  ओपनिंग कर सकते हैं।   इसके अलावा  ग्लेन मैक्सवेल और    एबी डीविलियर्स  मध्यक्रम में अहम साबित होंगे। वहीं  वानिंदु हसरंगा और शाहबाज नदीम बतौर स्पिनर और   मोहम्मद सिराज , हर्षल पटेल   तेज गेंदबाज के रूप में  मैदान में उतर सकते हैं।  ऑलराउंडर काइली जैमीसन की जगह भी पक्की है।

KKR vs RCB UUU.jpg

संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स  -इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर -विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

Share this story