Samachar Nama
×

Jay Bhanushali और Mahhi Vij की बेटी तारा के बर्थडे में अपने बच्चों के साथ पहुंचे टीवी सितारे, देखें तस्वीरें

mahi viz

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार ने हाल ही में अपनी बेटी तारा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बता दें कि, माही विज और जय भानुशाली की बेटी तारा ने अपने 3 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए दोनों कलाकारों ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। माही विज और जय भानुशाली ने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी। जिसमे टीवी की दुनिया के कई सितारे अपने अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे।

mahi viz

जय भानुशाली और माही विज की बेटी तारा के जन्मदिन पार्टी में अनिता हस्सनंदानी से लेकर देबिना बनर्जी और करणवीर बोहरा भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि ,उनकी बेटी तारा बिल्कुल परी की तरह दिखाई दे रही है।

mahi viz

बता दे कि तारा का जन्म 3 अगस्त 2019 को हुआ था। तारा के जन्मदिन पार्टी मिकी माउस थीम पार्टी रखी गई थी। इस दौरान कपल ने तारा के बर्थडे केक के लिए पिंक कलर का 2 फ्लोर केक मंगवाया था। अभिनेत्री अनिता हस्सनंदानी इस बर्थडे पार्टी में अपने बेटे आरव के साथ पहुंची थी। वहीं अभिनेता करण वीर बोहरा अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के साथ इस पार्टी में शिरकत करते नजर आए थे।

mahi viz

इसके अलावा देबिना बनर्जी भी अपने न्यूली बोर्न बेबी के साथ पार्टी में शिरकत की। अभिनेत्री निशा रावल भी अपने बेटे के साथ इस पार्टी में शामिल हुई। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स वहां पहुंचे थे।

mahi viz

चर्चा में Amitabh Bachchan का हेयरस्टाइल, पोस्ट शेयर कर बिग बी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Aamir Khan ने Alia Bhatt और अनन्या पांडे का तोड़ा रिकाॅर्ड, करण जौहर के इन आसान सवालों का नहीं दे पाए जवाब

Ajay Devgn नहीं बल्कि बाॅलीवुड के इस अभिनेता को पसंद करती हैं Kajol, करण जौहर ने किया था खुलासा

Share this story