Samachar Nama
×

Ajay Devgn नहीं बल्कि बाॅलीवुड के इस अभिनेता को पसंद करती हैं Kajol, करण जौहर ने किया था खुलासा

Kajol ने स्किनकेयर रूटीन शेयर किया

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजोल आज यानी 5 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री काजोल ने अपनी जिंदगी के 48 साल पूरे कर लिए है और एक इस खास मौके पर आज हम आपको अभिनेत्री काजोल से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अहम जानकारी बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, काजोल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी है। जिसमे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है और फनाह जैसी फिल्में शामिल है।

Kajol की फिल्म ‘त्रिभंगा’ जनवरी में ओटीटी पर आ सकती है

काजोल की सभी फिल्मों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। अपने फिल्मी करियर के साथ साथ काजोल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। आपको बता दें कि काजोल ने 90 के दशक के मशहूर अभिनेता और अपने को स्टार अजय देवगन के साथ शादी रचा ली थी। दोनों की ये लव मैरिज थी। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि, काजोल अजय देवगन से शादी करने से पहले बॉलीवुड के एक अभिनेता को पसंद करती थी।

Kajol चाहती हैं कोरोना को ‘टीचर ऑफ दी ईयर’ अवार्ड देना

जी हां इस बात का खुलासा काजोल ने के अपने दोस्त करण जौहर ने किया था। करण जौहर ने कपिल शर्मा के काॅमेडी शो में किया था। करण जौहर ने बताया था कि, हिना फिल्म के प्रीमियर के वक्त अभिनेत्री काजोल अपने क्रश अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी। ये ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की फिल्म हीना का प्रीमियर था। जहां अक्षय कुमार के आने की चर्चा थी।

Ajay Devgan-Kajol wedding anniversary: ऐसे शुरू हुई थी अजय देवगन और कोजाल की प्रेम कहानी, शादी को हुए 22 साल

इस दौरान उन्हें अक्षय कुमार तो नहीं मिले लेकिन दोनों की दोस्ती जरूर पक्की वाली हो गई। इसके बाद करण जौहर ने खुलासा किया था कि, पहली मुलाकात में उन्हें अजय देवगन भी पसंद नहीं आए थे। जिस पर काजोल ने हां में जवाब दिया था। बाद में फिल्म में काम करते करते दोनों सितारों की पक्की दोस्ती हो गई और आज दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी खुश है।

Kajol ने कॉफी बहुत पसंद होने की बात साझा की

Share this story