Samachar Nama
×

चर्चा में Amitabh Bachchan का हेयरस्टाइल, पोस्ट शेयर कर बिग बी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

amitabh

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया भर में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। आपको बता दे अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 5 दशक से लगातार काम कर रहे हैं और इन 5 दशकों में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। जिसे आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, अदाकारी और स्टाइल लोगों को पसंद आता है। अब इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

How did Amitabh Bachchan get ready to host KBC? know the full story

अमिताभ बच्चन ने कभी नहीं सोचा होगा कि, उनके हेयरे स्टाइल की विदेशों तक पहुंच जाएगी। अमिताभ बच्चन के कई स्टाइल को लोग कॉपी करते हैं। जिसमे उनका ड्रेसिंग सेंस, उनकी शेव और हेयर स्टाइल भी शामिल है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से ये सरप्राइज आया।

Amitabh Bachchan is expressing his happiness as his blog completed 12 years

उसने सैलून देखा, जिसने मेरी फोटो लगी थी है। भगवान आखिर दुनिया को हो क्या रहा है। हालांकि अमिताभ बच्चन के चाहने वाले और उनके परिवार को इस पर कोई सरप्राइस नहीं लग रहा है। अभिनेत्री रिचा चड्ढा और नव्या ने दिल की इमोजी के इमोजी बनाकर पोस्ट को पसंद किया है।

आपको बता दें कि, अभिनेता अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। अगर हम बात करें अमिताभ बच्चन के काम की तो वो आने वाले दिनों में ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे।

amitabh

Share this story