Aamir Khan ने Alia Bhatt और अनन्या पांडे का तोड़ा रिकाॅर्ड, करण जौहर के इन आसान सवालों का नहीं दे पाए जवाब
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपने जल्द ही रिलीज होने वाले फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन इससे पहले आमिर खान अपनी को स्टार करीना कपूर खान के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचते हैं।


इस पर आमिर खान जवाब देते हैं रोहित शर्मा की जगह रोहित शेट्टी का नाम ले लिया था। बता दें रोहित शेट्टी फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर है। आमिर का जवाब सुनकर करीना और करण जोर जोर से हंसने लगते है। इसके बाद आमिर अपनी गलती सुधारते हैं।
इसके बाद करण ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों का नाम पूछा, तो उन्होंने गलत जवाब दिया। आमिर खान ने पहला नाम खिलाड़ी बताया और दूसरा सुपर 30 लिया। इस पर आमिर खान का जवाब सुनकर करीना और करण अपना ही माथा पकड़ लिया। इसके बाद आमिर ने बताया कि, ना वो फिल्म देखते हैं और ना ही फिल्मों के नाम याद रखते हैं।


