Samachar Nama
×

Jamshedpur तापमान 38.3 डिग्री तक चढ़ा, तर-बतर हो रहे लोग

झारखंड न्यूज़ डेस्क,  शहर में गुरुवार को तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया है कि राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य हिस्सों में यानी राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ गुरुवार शाम या रात तक बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story