DC vs MI Highlights:मुंबई ने दिल्ली को रौंदा, मैच में रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने की छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2023 में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया।मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को मात दी ।मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे , जिन्होंने मुकाबले में छक्के और चौकों की बरसात की । रोहित की तरह ही मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने भी जमकर छक्के उड़ाए।हम यहां गौर कर रहे हैं कि दिल्ली -मुंबई के मैच में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा चौके - छक्के जड़े।
IPL 2023, DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ अक्षर पटेल ने जमकर छक्के उड़ाते नजर आए। वहीं डेविड वॉर्नर , मनीष पांडे और पृथ्वी शॉ ने चौके लगाए। अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 54 रन की अपनी पारी में 4 चौके जड़ने के साथ 5 गगनचुंबी छक्के जड़े ।
IPL 2023 DC vs MI: मुंबई के खिलाफ बल्ले से चमके अक्षर पटेल, छक्के -चौके जड़कर खेली तूफानी पारी
डेविड वॉर्नर ने अपनी 51 रन की पारी में 6 चौके लगाए।पृथ्वी शॉ ने 15 रन की पारी में 3 और मनीष पांडे ने 26 रन की पारी में 5 चौके लगाए। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया । मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में छह चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली।
तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में एक चौके 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली।मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 173 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने रखा था।मुंबई ने 4 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया।