IPL 2023, DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2023 के 16 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच के तहत मुंबई इंडिंयस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत रही है।वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथा मैच गंवा दिया।मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

दिल्ली कैपिटल्स पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में 172 रन बना सकी। टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली।मनीष पांडे ने 26 और पृथ्वी शॉ ने 15 रन की पारी खेली। दूसरी ओर मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडोर्फ और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट लिए।

वहीं रिली मेरेडीथ ने दो विकेट लिए।वहीं रितिक शौकीन को एक विकेट मिला। वहीं इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर जीत के लक्ष्य तक पहुंची।मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली । तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में एक चौका और 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली।ईशान किशन ने 26 गेंदों में 6 चौके कीमदद से 31 रन की पारी खेली। टिम डेविड 13 और कैमरून ग्रीन 17 रन बनाकर नाबाद रहे।


