Samachar Nama
×

IPL 2023 DC vs MI Live: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 173 रनों का लक्ष्य, वॉर्नर-अक्षर के अर्धशतक

dc vs mi 20231111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 के 16 वें मैच के तहत दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पारी समाप्त हो गई थी।मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली पहले खेलते हुए 19.4 ओवर में 172 रनों पर जाकर ढेर हो गई।

DC vs MI: इस स्टार खिलाड़ी ने IPL में किया डेब्यू, भारत को बना चुका है वर्ल्ड चैंपियन
 

DC VS MI

दिल्ली कैपिटल्स की मैच में शुरुआत खराब रही थी। पृथ्वी शॉ के रूप में टीम ने पहला बड़ा विकेट जल्द गंवा दिया था। पृथ्वी शॉ 10 गेंद में 15 रन बना सके। पृथ्वी शॉ भले ही आउट हो गए , लेकिन कप्तान वॉर्नर दूसरे छोर पर टिके रहे।

IPL 2023 DC vs MI: पृथ्वी शॉ के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
 

DC VS MI

उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया । मध्यक्रम के बल्लेबाज भी दिल्ली के लिए फ्लॉप रहे, लेकिन वॉर्नर और अक्षर पटेल की साझेदारी के दम पर टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।  डेविड वॉर्नर ने जहां 47 गेंदों में 6 चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली ।

IPL 2023, DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

DC VS MI

वहीं अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 54 रन बनाए।इसके अलावा मनीष पांडे 26 रन बना सके ।वहीं यश ढुल 2, रोवमैन पॉवेल 4 और ललित यादव 2 रन बना सके।कुलदीप  यादव खाता तक नहीं खोल सके।अभिषेक पोरेल  ने एक और एनरिक नॉर्खिया 5 रन बना सके। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला ने कमाल करते हुए 4 ओवर के स्पैल में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।वहीं जेसन बेहरेनडोर्फ भी तीन विकेट चटकाने में सफल रहे। रिले मेरेडिथ ने दो और रितिक शौकीन ने एक विकेट लिया।

DC VS MI

Share this story