Samachar Nama
×

IPL 2023 DC vs MI: पृथ्वी शॉ के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
 

DC--1111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो देखने को मिला है। बता दें कि मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ही पारी की शुरुआत करने उतरे, टीम को पहला बड़ा झटका कुल 33 रनों के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के रूप में ही लगा।

IPL 2023, DC vs MI Live : रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की जीत हुई तय, टॉस के बाद सामने आई बड़ी वजह
 


Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन की पारी खेल पाए। पृथ्वी शॉ रितिक शौकीन की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच देकर आउट हुए।पृथ्वी शॉ लगातार फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे हैं । यह खिलाड़ी टीम के लिए बोझ बनता जा रहा है।इस सीजन ही पहले तीन मैचों में भी पृथ्वी शॉ बल्ले से नाकाम रहे हैं।

IPL 2023, DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Prithvi Shaw

यही नहीं आईपीएल में पिछले कुछ मैचों के आंकड़े पृथ्वी शॉ के अच्छे नहीं हैं। पृथ्वी शॉ की आखिरी 7 पारियों की बात करें तो उन्होंने 15,0,7,12,24,5 और 0 रन बनाए।वैसे पृथ्वी शॉ की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है,लेकिन वह टीम के लिए वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए जाने जाते हैं।
Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ के जल्दी आउट होने से दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ दबाव में आ गई और उसने कुछ विकेट भी अपने जल्द गंवाए हैं। पृथ्वी शॉ का अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहता है तो फिर टीम मैनेजमेंट को  बड़ा फैसला लेते हुए इस स्टार खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

IPL 2023 DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा फैंस को देंगे बड़ा तोहफा, जानिए कब- कहां फ्री में देखें LIVE मैच
 

Prithvi Shaw


 


 


 

Share this story