Samachar Nama
×

DC vs MI: इस स्टार खिलाड़ी ने IPL में किया डेब्यू, भारत को बना चुका है वर्ल्ड चैंपियन

dc

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक 20 साल के युवा स्टार खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है।बता दें कि यह खिलाड़ी वही है जो भारत को चैंपियन बना चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने युवा क्रिकेटर यश ढुल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू का मौका दिया है।हालांकि यश ढुल आईपीएल के पहले मैच में कुछ कमाल नहीं कर सके। यश ढुल 4 गेंदों का सामना करते हुए दो रन ही बना सके।

IPL 2023 DC vs MI: पृथ्वी शॉ के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
 


YASH

बता दें कि यश ढुल भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं। पिछले साल विंडीज में खेले गए अंडर -19 विश्व कप में यश ढुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की और उसे चैंपियन बनाया था।यश ढुल ने टूर्नामेंट में 4 मैचों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए।  वहीं रणजी ट्रॉफी में भी वह जलवा दिखाते नजर आए थे।

IPL 2023, DC vs MI Live : रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की जीत हुई तय, टॉस के बाद सामने आई बड़ी वजह
YASH

आपको बता दें कि यश ढुल दिल्ली के ही रहने वाले हैं ।बेटे को क्रिकेटर बनाने में पिता का अहम योगदान रहा है।यश ढुल को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता विजय ढुल ने नौकरी तक छोड़ दी थी।उन्होंने अपने बेटे पर खास ध्यान दिया । बेटे को महंगे बैट दिलाने के लिए विजय ढुल ने घर के खर्चों में कटौती की ।

IPL 2023, DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

YASH

यश ढुल का परिवार तब दादा की पेंशन से ही चलता था।यश ढुल की कहानी संघर्ष से भरी रही है।आईपीएल में अब यह खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ता नजर आ  सकता है।मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में यश ढुल भले ही कमाल नहीं कर सकें, लेकिन आने वाले मैचों में उनके पास खुद को साबित करने का मौका जरूर रहेगा।

YASH

 

 

Share this story